Operation Convictio अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता
Operation Convictio अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता
* सोनभद्र पुलिस की प्रभावी विवेचना एवं सशक्त पैरवी के फलस्वरूप माननीय न्यायालय द्वारा 04 अभियुक्तगण दोषसिद्ध
* अभियुक्तगण को कठोर कारावास एवं अर्थदण्ड की सजा

श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी के निर्देशन, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मिर्जापुर के कुशल पर्यवेक्षण तथा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे *”#Operation Conviction”* अभियान के क्रम में थाना शाहगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

सोनभद्र पुलिस की प्रभावी विवेचना, सुदृढ़ साक्ष्य संकलन एवं अभियोजन पक्ष की सशक्त पैरवी के फलस्वरूप थाना शाहगंज पर पंजीकृत लूट के अभियोग में माननीय न्यायालय द्वारा चारों अभियुक्तों को दोषसिद्ध करते हुए दण्डित किया गया।
*प्रकरण का विवरण-*
*थाना :* शाहगंज, जनपद सोनभद्र
*एसटी नं0 :* 05/2016 एवं 11/2016
*मु0अ0सं0 :* 274/2015
*धारा :* 342, 387 भा0द0वि0 एवं 3(1)(X) एससी/एसटी एक्ट
*अभियुक्तों का विवरण-*
1. बाला उर्फ शंकर सरन पुत्र रामनाथ
2. जोखन पुत्र जग्गू निवासीगण- ढेढी, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र।
3. धर्मेन्द्र पटेल पुत्र हरीशंकर पटेल, निवासी खैराटिया, थाना चुनार, जनपद मिर्जापुर।
4. दिलीप कुमार पटेल पुत्र आशिक राम पटेल, निवासी तेंदुआ (ककरहिया), थाना चुनार, जनपद मिर्जापुर।
*मा० न्यायालय द्वारा पारित सजा-*
माननीय *एएसजे/स्पेशल/एससी-एसटी एक्ट न्यायालय, जनपद सोनभद्र* द्वारा उपरोक्त प्रत्येक अभियुक्तगण को धारा *342 भा.दं.वि.* में *01 वर्ष के कारावास एवं ₹1,000/- अर्थदण्ड*, (अर्थदण्ड अदा न करने पर 10 दिवस का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा) से दण्डित किया गया तथा धारा *387 भा.दं.वि.* में *03 वर्ष के कारावास एवं ₹15,000/- अर्थदण्ड* (अर्थदण्ड अदा न करने पर 03 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा) से दण्डित किया गया।
इसके अतिरिक्त अभियुक्त *धर्मेन्द्र पटेल* एवं *दिलीप कुमार पटेल* को धारा *3(1)(X) एससी/एसटी एक्ट* में *03 वर्ष के कठोर कारावास एवं ₹5,000/- अर्थदण्ड* (अर्थदण्ड अदा न करने की दशा में 01 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा) से दण्डित किया गया।
सजा दिलाने में सराहनीय भूमिका-
उक्त प्रकरण में थाना शाहगंज पुलिस, अभियोजन अधिकारी, कोर्ट मोहर्रिर एवं जनपद मॉनिटरिंग सेल द्वारा प्रभावी पैरवी की गई, जिसके परिणामस्वरूप अभियुक्तों को दोषसिद्ध कराते हुए सजा सुनिश्चित कराई गई।
*सोनभद्र पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा अपराधियों को न्यायालय से दण्डित कराकर कानून के शासन को सुदृढ़ बनाने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।*
