थाना शक्तिनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता- एनसीएल दुद्धीचुआ क्षेत्र से चोरी की केबल के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार- चोरी की 02 टुकड़ा केबल बरामद-

थाना शक्तिनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता-
एनसीएल दुद्धीचुआ क्षेत्र से चोरी की केबल के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार-
चोरी की 02 टुकड़ा केबल बरामद-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर *श्री सत्येन्द्र कुमार राय* के कुशल नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 25.06.2026 को थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा एनसीएल कम्पनी के सुरक्षा कर्मियों के सहयोग से वांछित अभियुक्तों की तलाश, पतारसी एवं सुरागरसी के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर एनसीएल दुद्धीचुआ 14 नम्बर शावेल के पास से चोरी की 02 टुकड़ा केबल के साथ 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

कृत कार्यवाही-
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना शक्तिनगर पर *मु0अ0सं0 123/2026* धारा *303(2), 329(3), 317(2), 3(5) बीएनएस* पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. विशाल अगरिया पुत्र भुलई अगरिया, निवासी ग्राम गुडबहरा, थाना सरई, जिला सिंगरौली (म.प्र.), हाल पता अम्बेडकर नगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 28 वर्ष।
2. शिवराज पुत्र सूर्यपाल सिंह, निवासी ग्राम धुक्कड़, थाना कुशमी, जिला सीधी (म.प्र.), हाल पता अम्बेडकर नगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 30 वर्ष।
3. अरविन्द कुमार साकेत पुत्र रामजनम साकेत, निवासी ग्राम सुगारी, थाना माड़ा, जिला सिंगरौली (म.प्र.), हाल पता अम्बेडकर नगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 22 वर्ष।
4. सीताराम पुत्र वंशवन, निवासी ग्राम सुहिरा, थाना माड़ा, जिला सिंगरौली (म.प्र.), हाल पता अम्बेडकर नगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 32 वर्ष।

गिरफ्तारी का विवरण-
गिरफ्तारी दिनांक : 25.06.2026
समय : 02:51 बजे
स्थान : एनसीएल दुद्धीचुआ 14 नम्बर शावेल क्षेत्र, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।

बरामदगी का विवरण-
1. चोरी की 02 टुकड़ा केबल।

गिरफ्तार/अनावरण करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 सदाशिव राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
3. उ0नि0 रामबचन सिंह यादव, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 दिनेश कुमार भारती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
5. का0 अमृतलाल, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
6. का0 पंकज कुमार, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।

*सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।*

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]