अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर प्रशासन की कार्रवाई, घोरावल में 02 डिजिटल लाइब्रेरी सील
अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर प्रशासन की कार्रवाई, घोरावल में 02 डिजिटल लाइब्रेरी सील

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में जनपद में संचालित कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरियों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 26.06.2026 को *नायब तहसीलदार घोरावल, थाना घोरावल पुलिस एवं फायर सर्विस टीम* द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण अभियान चलाया गया।

निरीक्षण के दौरान थाना घोरावल क्षेत्र में संचालित विभिन्न कोचिंग सेंटरों, लाइब्रेरियों एवं शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन संसाधनों एवं अन्य निर्धारित मानकों का परीक्षण किया गया।

जांच के दौरान निम्न संस्थान निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए—
1. *Success Digital Library & Book Stationery*, वार्ड नम्बर-02, कस्बा घोरावल।
2. *कान्हा डिजिटल लाइब्रेरी*, कस्बा घोरावल।
निरीक्षण के दौरान उक्त संस्थानों में सुरक्षा मानकों से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं में कमी पाए जाने पर प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए *Success Digital Library & Book Stationery* तथा *कान्हा डिजिटल लाइब्रेरी* को सील कर दिया गया।
जनपद प्रशासन एवं सोनभद्र पुलिस द्वारा विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान आगे भी निरंतर जारी रखे जाएंगे।
