राखड़ गिराते वाहनों पर कार्रवाई की मांग, प्रदूषण से लोग परेशान

राखड़ गिराते वाहनों पर कार्रवाई की मांग, प्रदूषण से लोग परेशान

संवाददाता (अहमद राजा )

सोनभद्र /म्योरपुर-: बीजपुर क्षेत्र से राखड़ (फ्लाई ऐश) लेकर गुजरने वाले भारी वाहन प्रतिदिन म्योरपुर मार्ग पर राखड़ गिराते हुए आवागमन कर रहे हैं। सड़क पर राखड़ बिखरने से वातावरण प्रदूषित हो रहा है तथा राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहनों को निर्धारित मानकों के अनुसार ढंककर नहीं चलाया जा रहा है, जिससे उड़ती राखड़ सड़क किनारे दुकानों और घरों तक पहुंच रही है। इससे लोगों को धूल-गर्द से जूझना पड़ रहा है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की आशंका भी बढ़ गई है।

ग्रामीणों एवं व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि राखड़ परिवहन करने वाले वाहनों की नियमित जांच कराई जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए, ताकि प्रदूषण पर नियंत्रण हो सके और आमजन को राहत मिल सके।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]