एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने दिया जैविक खेती का प्रशिक्षण

एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने दिया जैविक खेती का प्रशिक्षण

संवाददाता (अहमद राजा )

म्योरपुर, सोनभद्र। एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन (आईवीडी) म्योरपुर द्वारा बुधवार को ग्राम काशीकुड़ (आरंगपानी) में गौ-आधारित खेती एवं खेती आधारित ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय जैविक खेती जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान किसानों को गोबर से केंचुआ खाद (वर्मी कम्पोस्ट), गोमूत्र एवं कषैले पत्तों से प्राकृतिक कीट नियंत्रक, तथा गोबर, गोमूत्र, गुड़, बेसन एवं शुद्ध मिट्टी से जीवामृत तैयार करने की विधि का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि जीवामृत के उपयोग से सूक्ष्म जीव सक्रिय होते हैं, जिससे मृदा की उर्वरता एवं गुणवत्ता में सुधार होता है।

कार्यक्रम में किसानों को जैविक खेती अपनाने, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा म्योरपुर संच के लगभग 30 गांवों में निरंतर जैविक कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य वन एवं जैव संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, गौ पालन को बढ़ावा, जहरमुक्त खेती, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण को धरातल पर उतारना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य का निर्माण किया जा सके।

कार्यक्रम में पी-4 जोन के जोनल कोऑर्डिनेटर अशोक कुमार, किसान प्रशिक्षक श्यामसुंदर, मोबिलाइजर बुद्धिनारायण, किसान मित्र विजय कुमार, अमरेश कुमार, विभा जोसेफ, केवल प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]