गोरादह में पुलिया के नीचे शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

गोरादह में पुलिया के नीचे शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ
पुलिसडाला (सोनभद्र)– स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत डाला बारी से कजरहट को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग स्थित गोरादह में शुक्रवार को पुलिया के नीचे एक व्यक्ति का शव मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी मच गई, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई । हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।

जानकारी मुताबिक शव की पहचान रवि धयिकार उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र राम गरीब निवासी डाला बारी वैष्णो मंदिर के पिछे का निवासी है के रूप में हुई। जो दो दिनों से घर नहीं पहुंचा जिसकी परिजन खोजबीन कर रहे थे ।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह में गाय चराने वाले चरवाहे को दुर्गंध आ रही थी गोरादह स्थित पुलिया के नीचे जाकर देखा तो एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है । शव मिलने की खबर क्षेत्र में जंगल में आग की तरह तेजी फैल गई जिससे देखने वाले के लिए आस पास के ग्रामीणों का भिड़ इकठ्ठा हो गया ।
सूचना मिलते ही 2 दिन से घर नहीं पहुंचे रवि धयिकार के परिजन भी उसे खोजबिन में जुटे हुए थे वह भी शव मिलने की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए शव देखते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे ।जिसकी सूचना डायल 112 नम्बर पुलिस व डाला पुलिस को सूचना दी गई। जहां सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 नम्बर पुलिस व डाला चौकी इंचार्ज घनश्याम तिवारी पुलिस टीम के साथ पहुंच गए , मामले की जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेते हुए अग्रिम विधि कार्रवाई में जुट गए । मौके पर जुटे लोगों द्वारा शव को देखते ही प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका व्यक्त किया जा रहा है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]