टेंट हाउस संचालक पर बच्चों से बाल मजदूरी कराने सहित मारपीट का आरोप,आपत्ति करने पर पिता से मारपीट,जांच में जुटी पुलिस
टेंट हाउस संचालक पर बच्चों से बाल मजदूरी कराने सहित मारपीट का आरोप,आपत्ति करने पर पिता से मारपीट,जांच में जुटी पुलिस

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ
सोनभद्र – बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खम्हरिया गांव के एक टेंट हाउस संचालक द्वारा नाबालिक बच्चो से बाल मजदूरी कराई जाने का मामला प्रकाश में आया है एक पिता ने टेंट हाउस संचालक पर अपने दो नाबालिक बच्चों को बहला-फुसला कर बाल मजदुरी कराए जाने का आरोप लगाया गया है आपत्ति करने पर मार पीट और गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने का मामला बताया जा रहा है जिसको लेकर अभी पुलिस जांच कर रही है।
थाना-बीजपुर क्षेत्र अंतर्गत खम्हरिया गांव के निवासी
दिनेश कुमार पनिका पुत्र स्व. रामनारायण पनिका ने बताया कि मैं बाहर मे ड्राईवर का काम करता हूं प्रार्थी के दो नाबालिक बच्चे जिनकी उम्र 14 वर्ष और 11 वर्ष है जिन्हें सुमंत सिंह गोड़ पुत्र रामअधार गोड, निवासी, -खम्हरिया, पो०-जरहाँ, थाना-बीजपुर का निवास के द्वारा अपने टेंट कि दुकान पर बहला पुसला व रुपये पैसे का व खाने पीने का लालच दे कर का्र्य करवाया गया, और जब प्रार्थी के बच्चों द्वारा अपना मजदूरी का पैसा मागा गया तो डाट कर भगा दिया गया और बच्चों पर झूठा आरोप भी लगाये जाने लगा घर पहुचने पर हमें जानकारी हुई कि टेंट संचालक द्वारा हमारे बच्चों से बाल मजदुरी कराया गया है और जिसको लेकर आपत्ति करने पर टेंट हाउस संचालाक द्वारा हमसे गाली गलौच व मारने पीटने लगा और कहा कि भागो यहा से नहि तो जान से मार देंगे । पिता ने बताया कि टेंट हाउस संचालक द्वारा कई नाबालिक बच्चों से भी बाल मजदूरी कराया जाता है ।
नाबालिक बच्चों के पिता के द्वारा टेंट संचालक पर कार्रवाई के लिए दिनांक 08/06/2026 को थाना बीजपुर के प्रभारी को कार्रवाई के लिए तहरीर दिया गया है । गुरुवार को मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत करते हुए पिता ने न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी से गुहार लगाई है।
बीजपुर के थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया है मामले में अभी जांच पड़ताल की जा रही है जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
