दुद्धी में न्यायिक एसडीएम तैनात करने की मांग

दुद्धी में न्यायिक एसडीएम तैनात करने की मांग

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी तहसील में पिछले कई महीनों से न्यायिक उपजिलाधिकारी (एसडीएम Judicial) का पद खाली होने के कारण क्षेत्रीय वादकारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोर्ट में सुनवाई न होने से दूर-दराज से आने वाले फरियादी केवल अगली तारीख लेकर मायूस लौटने को मजबूर हैं, जिससे उनका धन और समय दोनों बर्बाद हो रहा है।

न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप-

न्यायिक एसडीएम की तैनाती न होने से तहसील का न्यायिक कामकाज पूरी तरह पटरी से उतर गया है। जमीन, राजस्व और अन्य मुकदमों के निस्तारण की रफ्तार थम गई है। प्रतिदिन दर्जनों मामलों में बिना किसी सुनवाई के केवल नई तारीखें दी जा रही हैं, जिससे लंबित मामलों का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।

बार एसोसिएशन ने उठाई मांग –

सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने इस गंभीर समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि न्यायिक अधिकारी के न होने से वादकारियों में भारी आक्रोश है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने शासन और जिला प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए दुद्धी तहसील में तत्काल स्थायी न्यायिक एसडीएम की तैनाती करने की मांग की है, ताकि न्यायिक प्रक्रिया दोबारा सुचारू रूप से शुरू हो सके और जनता को न्याय मिल सके।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]