थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कोयला परिवहन करने वाले वाहन सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार ।।

राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक

वास्तविक वाहन संख्या छिपाकर अन्य नम्बर प्लेट का प्रयोग कर किया जा रहा था कोयला परिवहन।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सतेन्द्र राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 07.06.2026 को थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर शनि मंदिर के पास, ग्राम जमसीला, चौकी बीना क्षेत्र में वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ट्रेलर वाहन पर अंकित नम्बर UP64 H 8337 को रोककर उसके अभिलेखों की जांच की गई। वाहन में लदे कोयले से संबंधित बिल्टी एवं अन्य दस्तावेजों का सत्यापन करने के उपरान्त वाहन के चेसिस नम्बर MAT447243Y3N29571 को ई-परिवहन/वाहन पोर्टल पर चेक किया गया, जिसमें उक्त वाहन का वास्तविक पंजीयन संख्या UP64 AT 5675 होना पाया गया।

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर वास्तविक पहचान छिपाते हुए कोयला परिवहन किया जा रहा था। इस सम्बन्ध में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0 पंजीकृत कर धारा *336(2), 336(3), 340(2), 318(4) बीएनएस* के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त *अनिल कुमार सोनी पुत्र बाल गोविन्द सोनी, निवासी परासी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 48 वर्ष* को दिनांक 07.06.2026 को समय 14:50 बजे शनि मंदिर के पास, ग्राम जमसीला से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण—*
अनिल कुमार सोनी पुत्र बाल गोविन्द सोनी, निवासी परासी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 48 वर्ष।

*बरामदगी—*
1. एक अदद कोयला लदा ट्रेलर, जिस पर अंकित नम्बर प्लेट – UP64 H 8337। वास्तविक पंजीयन संख्या – UP64 AT 5675।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—*
1. सतेन्द्र राय, प्रभारी निरीक्षक, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी चौकी बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
3. का0 सत्यम सरोज, चौकी बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।

*सोनभद्र पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु प्रतिबद्ध है तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।*

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]