थाना सरपतहां पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधियों, रंगबाजी, मनबढ़ई एवं हिंसक पोस्ट करने वाले 02 अराजक तत्व गिरफ्तार-
थाना सरपतहां पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधियों, रंगबाजी, मनबढ़ई एवं हिंसक पोस्ट करने वाले 02 अराजक तत्व गिरफ्तार-
कुँवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन वज्रपात” के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निर्देशन एवं निकट पर्यवेक्षण में थाना सरपतहां पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधियों, रंगबाजी, मनबढ़ई तथा हिंसक एवं आक्रामक पोस्ट करने वाले 02 अराजक तत्वों को दिनांक 05.06.2026 को थाना सरपतहां पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत 02 व्यक्तियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1.विवेकानन्द उर्फ बिक्कू पुत्र राजेश, निवासी बूढ़ूपुर, थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर,।
2.इन्द्रजीत पुत्र जयप्रकाश, निवासी सारीजहांगीरपट्टी, थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर,।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 शैलेश कुमार सिंह, थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 सुभाष चन्द्र यादव, थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर।
3.का0 अनुपम गुप्ता, थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर।
4.रि0का0 अरविन्द कुमार, थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर।
