थाना गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर अराजक गतिविधियों में संलिप्त 02 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही-

थाना गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर अराजक गतिविधियों में संलिप्त 02 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन वज्रपात” के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी केराकत के निर्देशन एवं निकट पर्यवेक्षण में थाना गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर विभिन्न ग्रुप एवं गैंग संचालित कर मारपीट तथा अन्य अराजक गतिविधियों में संलिप्त 02 व्यक्तियों को दिनांक 05.06.2026 को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1.पवन यादव पुत्र स्व. शिवशंकर यादव, निवासी सरैया, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर, ।
2.अर्जुन मिश्रा पुत्र स्व. चन्द्रशेखर मिश्रा, निवासी गद्दोपुर, थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर,।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष गंगा सागर मिश्र, थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर।
2.वरिष्ठ उपनिरीक्षक बीर बहादुर मय क्राइम टीम, थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]