रिहंद जलाशय ने निगल ली दो युवाओं की जिंदगी शक्ति नगर सोनभद्र उत्तर प्रदेश।।

राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक
र्दनाक हादसा: रिहंद जलाशय ने निगल ली दो युवाओं की जिंदगी
शक्तिनगर के कोटा बोट प्वाइंट पर नहाने गए पियूष सिंह और अंकित दास की रिहंद जलाशय में डूबने से मौत हो गई। लगभग 30 घंटे से अधिक समय तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद शक्तिनगर पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों के अथक प्रयास से दोनों युवकों के शव बरामद किए गए।
यह घटना सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक बड़ी चेतावनी है। रिहंद जलाशय का पानी जितना शांत दिखाई देता है, उतना ही खतरनाक भी है। हर साल लापरवाही और गहरे पानी की जानकारी न होने के कारण कई परिवार अपने अपनों को खो देते हैं।
सावधान रहें, सुरक्षित रहें गहरे पानी में न जाएं
जलाशय और डैम क्षेत्रों में नहाने से बचें
बच्चों और युवाओं को अकेले जलाशय के किनारे न जाने दें
खतरे वाले क्षेत्रों में लगे चेतावनी बोर्डों का पालन करें
