सिंगरौली गौरव महोत्सव के अवसर पर जिले की गंभीर जनसमस्याओं और विकास की धीमी गति की ओर ध्यान आकर्षण

सिंगरौली में गौरव महोत्सव सिंगरौली एनसी एल नवरत्न कंपनी की मुख्यालय है,मध्य प्रदेश सरकार को अधिकतम राजस्व देने वाली जिला यहां 12 कोयला माइंस है। ऊर्जा क्षेत्र के लिए देश की जान है सिंगरौली जिले में आईटीआई कॉलेज डिप्लोमा कॉलेज एंड सेंट्रल जेल की स्थित है। मध्य प्रदेश सरकार अभी तक यहां मेडिकल कॉलेज नहीं दे पाई है जबकि भारत सरकार के कृषि मंत्री एक बार सिंगरौली में आए थे तो वे बोलकर गए थे कि मैं सिंगरौली को सिंगापुर बना दूंगा वह उसे समय मुख्य मंत्री के पद पर थे ,उन्हीं के जमाने में रांची से रीवा जाने वाली रोड का ठेका हुआ था जो रजिस्टरड ठेकेदार को मिला वह वह आज तक इस रोड को 20 साल बीत गए लेकिन अभी तक नहीं बन पाया । इस जिले में दूर-दूर रहने वाले आदिवासी तथा ग्रामवासी अभी भी औद्योगिक हुए क्षेत्र होने के बावजुद बिजली पानी , विद्यालय के कमी से जूझ रहे हैं। सिंगरौली से अनपरा आने वाली है रोड जगह-जगह पर टुटी हुई है कितने ठेकेदार बदल गए लेकिन अभी तक यह रोड नहीं बन पाए हैं। आए दिन दुर्घटना होती रहती है । मध्यप्रदेश सरकार को अधिकतम राजस्व देने वाली जिले की यह स्थिति है तो अन्य जिलो की क्या स्थित होगी यह सोचने योग्य है,जहां हमारे मुख्यमंत्री सिंगरौली में गौरव महोत्सव मनाने आए हैं वह इस क्षेत्र की समस्याओं को ध्यान में रखकर इसका सही से निराकरण करें । जिले का विकास उत्सव मना कर बेकार का पैसा बर्बाद करने से विशेष फायदा नहीं है समस्याओं का निराकरण करें उसी से देश का विकास होगा ।डॉक्टर एम ठाकुर
