ककरी एकलव्य मैदान के पास बिजली के तारों से बच्चों को खतरे और पैदल रास्ते की मांग के संबंध में।

एनसीएल बाउंड्री पार करते समय कोई भी दुर्घटना की संभावना एनसीएल कॉलोनी के बाउंड्री के पास में रोपवे के बगल में ट्रांसफार्मर है, अभी एनसीएल ककरी एकलव्य मैदान सुबह-सुबह बच्चे खेलने जाते हैं एन सी एल कंपनी सी एस आर के माध्यम से बच्चों को खेलवाती है ,जब खेल से बच्चों की छुट्टी हो जाती हैं तो यह बच्चे बाउंड्री पर चढ़ के पार करते हैं बाउंड्री के ठीक ऊपर बिजली की तार गई हुई है कभी भी कोई बच्चा बाऊन्डरी पर खड़ा हो जाए तो उसे इलेक्ट्रिक साक लग सकता है जिससे कि कोई बड़ी दुर्घटना हो जाएगी इस चीज को देखते हुए या तो एनसीएल कंपनी इस बाउंड्री में एक छोटा सा पैदल रास्ता दे । ककरी के महाप्रबंधक महोदय यहां पर लोगों को आने जाने के लिए छोटा सा पैदल रास्ता या बिजली विभाग जो ट्रांसफार्मर से नंगी तार जा रही है उसको कवर वाला तार यथाशीघ्र लगवा देवे जिससे की स्थानीय समस्या का निदान हो सके। डॉक्टर एम ठाकुर
