मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के पेयजल उपलब्धता से संबंधित विषय पर वीसी के माध्यम माध्यम से बैठक आयोजित हुई

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के पेयजल उपलब्धता से संबंधित विषय पर वीसी के माध्यम माध्यम से बैठक आयोजित हुई

सिंगरौली 24 मई 2026 / मुख्य सचिव अनुराग जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल उपलब्धता से संबंधित विषयों पर समीक्षा की । उन्होंने सख्त निर्देश दिए की जनता को सुचारू पेयजल व्यवस्था उपलब्ध रहे इसी के साथ सभी जिला कलेक्टर प्रति दिवस पेयजल उपलब्धता से संबंधित विषयों पर नियमित मॉनिटरिंग करें। इस संबंध में जिला स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की जाए।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए की नगरीय क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से उपलब्ध किए जाने वाले पेयजल का गलत इस्तेमाल ना हो । यह सुनिश्चित किया जाए कि पेयजल सुविधा प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किए गए पीएजल अभाव वाली क्षेत्र में नियमित तरीके से उपलब्ध कराई जाए उन्होंने जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए की संबंधित क्षेत्र की एवं पेयजल उपलब्धता हेतु लगाए गए टैंकरों द्वारा पेयजल वितरण पर सख्त निगरानी रखें सुनिश्चित करें कि किसी भी तरह की ब्लैक मार्केटिंग ना हो।

सीएम हेल्पलाइन मीडिया रिपोर्ट क्षेत्रीय , जनप्रतिनिधियों द्वारा फीडबैक एवं अन्य माध्यम से प्राप्त होने वाले जल संबंधित समस्याओं की जांच कर उसका टार्बेट निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें। जल संबंधित समस्याओं का समयबद्ध निराकरण आवश्यक रूप से किया जाए। यदि नए जल स्रोतों क्या आवश्यकता हो तो पेयजल संरक्षण अधिनियम तहत नई पेयजल स्रोतों का निर्माण किया जाए

ग्रामीण क्षेत्र क्षेत्र में पेयजल उपलब्धता सुचारु किया जाने हेतु मुख्य सचिव ने कहा कि संयुक्त रूप से सभी विभागों को ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध कराने हेतु जिम्मेदारी लेनी होगी उन्होंने निर्देश दिए की सभी ग्रामीण बसाहतों में वाटर लेवल का सर्वे किया जाकर पेयजल से संबंधित आने वाली समस्याओं का राइजिंग पाइप सिंगल फेस मोटर एवं नई सप के माध्यम से बोर खनन कर निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि आर ई एस विभाग अपने अधीनस्थ सब इंजीनियरों की इस संबंध में ट्रेनिंग भी कारण साथी उन्होंने देश दिए की नल जल योजना अंतर्गत छूटी बसाहटों चिनांकन कर उन बसाहतों में पेयजल उपलब्ध किया जाना सुनिश्चित करें। मुख्य सचिव ने सत्य निर्देश दिए कि पेयजल उपलब्धता का प्रबंधन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए की 25 मई को गंगा दशमी के अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान का जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाए इस कार्यक्रम में नदी बावड़ी आदि जल स्रोतों मैं जल संरक्षण हेतु कार्यक्रम आयोजित किया जाए इन कार्यक्रमों में प्रभात फेरी नदी परिक्रमा चुनरी यात्रा सांस्कृतिक कार्यक्रम जल संरक्षण जागरूकता हेतु संवाद कार्यक्रम आदि कवि आयोजित किया जाए इन आयोजनों को जिला स्तर ब्लॉक स्तर एवं ग्रामीण ग्राम पंचायत स्तर पर भी आयोजित किया जाए तथा इस संबंध में जनप्रतिनिधियों एवं जन भागीदारी के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाया जाए। कलक्ट्रेट के एनआईसी से कलेक्टर श्री गौरव बैनल, सीईओ जिला पंचायत श्री जगदीश गोमे, अपर कलेक्टर श्री पीएस त्रिपाठी, आयुक्त नगर निगम सबिता प्रधान, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]