थाना कोन पुलिस की कार्यवाही — 40 वर्ष पुराने मुकदमे में फरार चल रहे 02 सजायाबी वारंटी गिरफ्तार

थाना कोन पुलिस की कार्यवाही — 40 वर्ष पुराने मुकदमे में फरार चल रहे 02 सजायाबी वारंटी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा *श्री अमित कुमार* के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

*प्रकरण का विवरण -* मा0 न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जनपद सोनभद्र द्वारा निर्गत क्रिमिनल अपील संख्या–380/1984 के मु0अ0सं0 34/1986 धारा 308/149 भा0द0वि0 से संबंधित अभियुक्तगण लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में आज दिनांक 24.05.2026 को थाना कोन पुलिस द्वारा 02 सजायाबी वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई—

वारंटी अभियुक्तों का नाम-पता –
1. रहमत अली पुत्र जमालुद्दीन, उम्र लगभग 59 वर्ष, निवासी ग्राम गिघिया थाना कोन जनपद सोनभद्र।
2. मुख्तार अली पुत्र जमालुद्दीन, उम्र लगभग 61 वर्ष, निवासी ग्राम गिघिया थाना कोन जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
• प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, थाना कोन जनपद सोनभद्र।
• उ0नि0 शिवनारायण यादव, थाना कोन जनपद सोनभद्र।
• हे0का0 गुड्डूलाल सोनकर, थाना कोन जनपद सोनभद्र।
• का0 रामभुवन कुशवाहा, थाना कोन जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]