थाना करमा पुलिस की बड़ी सफलता, गैर इरादतन हत्या के प्रयास एवं मारपीट के संगीन प्रकरण में नामजद/वांछित 03 अभियुक्तों को त्वरित कार्यवाही करते हुए किया गया गिरफ्तार

थाना करमा पुलिस की बड़ी सफलता, गैर इरादतन हत्या के प्रयास एवं मारपीट के संगीन प्रकरण में नामजद/वांछित 03 अभियुक्तों को त्वरित कार्यवाही करते हुए किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राहुल पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना करमा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए मारपीट के अभियोग में वांछित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 19.05.2026 को थाना करमा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 65/2026 धारा 191(2), 109(1), 115(2), 110 बीएनएस थाना करमा जनपद सोनभद्र से संबंधित नामजद एवं प्रकाश में आये वांछित अभियुक्तगण को इमलीपुर बाजार थाना करमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
01. विशाल यादव पुत्र जुगलेश यादव निवासी उचका छोटकापुर थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 20 वर्ष।
02. विवेक हरिजन पुत्र रामप्रवेश निवासी सिद्धि थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 21 वर्ष।
03. शिवम पटेल पुत्र छैवर पटेल निवासी चौहट्टा थाना करमा जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 19 वर्ष।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 जयशंकर यादव थाना करमा जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 अश्वनी राय थाना करमा जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 विवेक गिरी थाना करमा जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 अजय यादव थाना करमा जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]