सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो प्रकरण में थाना शक्तिनगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, शांति व्यवस्था के दृष्टिगत एक अभियुक्त गिरफ्तार।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो प्रकरण में थाना शक्तिनगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, शांति व्यवस्था के दृष्टिगत एक अभियुक्त गिरफ्तार।

हेड कार्यालय

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के संबंध में त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही की गई।

आज दिनांक 19.05.2026 को शक्तिनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण, बैंक चेकिंग एवं वायरल वीडियो की जांच के दौरान PWD मोड़ चिल्का बस्ती क्षेत्र में पहुंचकर मामले की जांच की गई। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि वायरल वीडियो के संबंध में स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना बनी हुई थी। शांति भंग की संभावना के दृष्टिगत सन्त कुमार पुत्र स्व0 राम जी साहू निवासी चिल्काटाड बस्ती थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 55 वर्ष को गिरफ्तार करते हुए धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
सन्त कुमार पुत्र स्व0 राम जी साहू निवासी चिल्काटाड बस्ती थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 55 वर्ष।

पुलिस टीम का विवरण-
1. उ0नि0 दिनेश गौतम थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
2. रि0का0 आशीष मिश्रा थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
3. म0आ0 पूजा कनौजिया थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]