थाना कोन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गैंगस्टर एक्ट में वांछित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

थाना कोन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गैंगस्टर एक्ट में वांछित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के कुशल के पर्यवेक्षण में थाना कोन पुलिस द्वारा दिनांक 14.05.2026 को थाना कोन पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-166/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व मु0अ0सं0-87/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त रमेश पाल पुत्र रामधीन पाल निवासी वेलछ थाना चोपन जनपद सोनभद्र, को कस्बा कोन स्थित तिलगुड़वा तिराहा के पास से समय करीब 22.15 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
रमेश पाल पुत्र रामधीन पाल निवासी वेलछ थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
01. उ0नि0 शिवप्रकाश यादव थाना कोन जनपद सोनभद्र।
02. हे0का0 कृष्णा यादव थाना कोन जनपद सोनभद्र।
03. हे0का0 सुरेश यादव थाना कोन जनपद सोनभद्र।
04. रि0का0 कुमुद्दीन थाना कोन जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]