बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरे, दोनों घायल
बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरे, दोनों घायल

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ
डाला (सोनभद्र) स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत डाला बाजार स्थित शीतला माता मंदिर के पास वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर बारात से लौट रहे बाइक सवार का अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए जिससे बाइक पर सवार एक किशोर और एक युवक सहित कुल दो घायल हो गए।
मिली जानकारी मुताबिक गुरुवार की सुबह करीब 8:00 बजे डाला चौकी अंतर्गत डाला बाजार स्थित शीतला माता मंदिर के पास वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर चोपन की तरफ जा रहे बाइक पर एक युवक और एक किशोर सहित दो सवार सड़क पर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए जिससे घायल हो गए । जिन्हें सड़क पर गिरा देख पीछे से आ रहे साथ के अन्य बारातियों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए डाला स्थित नजदीकी निजी चिकित्सालय लेकर चले गए ।
बाइक सवार घायल दीपक के नाना –राधे यादव निवासी गोलाबाद ,नौगढ़, चंदौली ने बताया कि हम सभी नौगढ़ क्षेत्र के गोलाबाद से चोपन थाना अंतर्गत लिंगा गांव में बीते शाम को बारात में शामिल होकर वैवाहिक कार्यक्रम में आए हुए थे आज गुरुवार की सुबह बारात विदाई के बाद सभी बाराती घर वापस जा रहे थे कि डाला बाजार स्थित शीतला माता मंदिर के पास बाराती बाइक सवार रामआशीष यादव (25) पुत्र छोटेलाल यादव निवासी गोलाबाद नौगढ़ को अचानक आंख में झपकी (नींद)लग गई जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई जिस पर सवार दीपक यादव (14) पुत्र स्व.राम प्रसाद निवासी कुनरू ,मीरजापुर दोनों सवार घायल हो गए ।बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरे, दोनों घायल
टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ
डाला (सोनभद्र) स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत डाला बाजार स्थित शीतला माता मंदिर के पास वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर बारात से लौट रहे बाइक सवार का अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए जिससे बाइक पर सवार एक किशोर और एक युवक सहित कुल दो घायल हो गए।
मिली जानकारी मुताबिक गुरुवार की सुबह करीब 8:00 बजे डाला चौकी अंतर्गत डाला बाजार स्थित शीतला माता मंदिर के पास वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर चोपन की तरफ जा रहे बाइक पर एक युवक और एक किशोर सहित दो सवार सड़क पर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए जिससे घायल हो गए । जिन्हें सड़क पर गिरा देख पीछे से आ रहे साथ के अन्य बारातियों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए डाला स्थित नजदीकी निजी चिकित्सालय लेकर चले गए ।
बाइक सवार घायल दीपक के नाना –राधे यादव निवासी गोलाबाद ,नौगढ़, चंदौली ने बताया कि हम सभी नौगढ़ क्षेत्र के गोलाबाद से चोपन थाना अंतर्गत लिंगा गांव में बीते शाम को बारात में शामिल होकर वैवाहिक कार्यक्रम में आए हुए थे आज गुरुवार की सुबह बारात विदाई के बाद सभी बाराती घर वापस जा रहे थे कि डाला बाजार स्थित शीतला माता मंदिर के पास बाराती बाइक सवार रामआशीष यादव (25) पुत्र छोटेलाल यादव निवासी गोलाबाद नौगढ़ को अचानक आंख में झपकी (नींद)लग गई जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई जिस पर सवार दीपक यादव (14) पुत्र स्व.राम प्रसाद निवासी कुनरू ,मीरजापुर दोनों सवार घायल हो गए ।