कितनी संपत्ति के मालिक थे प्रतीक यादव

समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है. प्रतीक यादव यूपी के सबसे बड़े सियासी परिवार से ताल्लुक रखते थे.

हालांकि उन्होंने ख़ुद को राजनीति से हमेशा दूर ही रखा था. उनका रियल स्टेट और फिटनेस का व्यवसाय था, प्रतीक अपने पीछे पत्नी अपर्णा यादव और दोनों बेटियों को लिए करोड़ों रुपये की संपत्ति छोड़कर गए हैं.

प्रतीक यादव फिटनेस फ़्रीक थे और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस के वीडियो शेयर करते थे. उनका लखनऊ में एक प्रीमियम जिम था, जिसकी मेंबरशिप काफी मंहगी थी. इसके साथ ही उनका रियल एस्टेट व्यवसाय था. उनकी आय का साधन उनका बिज़नेस और जिम ही था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2024 में प्रतीक यादव का नेट वर्थ लगभग 5.5 करोड़ से 7 करोड़ रुपये के बीच था. उनकी अनुमानित वार्षिक आय लगभग 1.5 करोड़ रुपये थी.

कितनी संपत्ति के मालिक थे प्रतीक यादव

प्रतीक यादव की पत्नी और बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जो जानकारी दी थी उसके मुताबिक दोनों पति-पत्नी की क़रीब 23 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियां थी. लखनऊ में जिम के साथ रियल एस्टेट परियोजनाओं के माध्यम से भी उनका काफी आय अर्जित की थी. इसके अलावा कुछ जगहों परिवार की ओर से निवेश भी किया गया था.

5 करोड़ की लग्जरी लैम्बोर्गिनी कार

एक सफल व्यवसायी होने के साथ-साथ प्रतीक यादव अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते थे. उन्हें महंगी और लग्जरी कारों का शौक था. उनकी कारों के कलेक्शन में कई हाई-एंड गाड़ियां थी. जिनमें एक लैम्बोर्गिनी कार भी शामिल थी, जिसकी क़ीमत क़रीब 5 करोड़ रुपये बताई जाती है. प्रतीक यादव ने साल 2015 में जिम व्यवसाय, आयरन कोर फिट, लॉन्च किया था. बाद में इसकी कई और ब्रांच भी खोली गईं.

प्रतीत यादव लखनऊ के प्रसिद्ध जिम ‘द फिटनेस प्लैनेट’ के मालिक थे. इस जिम में इटली और अमेरिका से मशीनें मँगाई गई थी. इस जिम की वार्षिक मेंबरशिप फीस करीब ₹35,000 प्रति व्यक्ति है. इस जिम के कई नामी-गिरामी लोग सदस्य थे. प्रतीक यादव ख़ुद भी फिटनेस ट्रेनर थे और कई कंपनियों के लिए फिटनेस ट्रेनिंग और प्रचार किया करते थे.

उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर नज़र डाली जाए तो पता चलेगा कि उन्होंने रोमांच और थ्रिल कितना पसंद था. उन्हें एडवंचरस एक्टिविटी का शौक थे. वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने वर्कआउट और फिटनेस के वीडियो शेयर करते थे और लोगों को स्वस्थ् लाइफ जीने के लिए प्रेरित करते थे.

कारोबार में नुकसान होने के संकेत

प्रतीक यादव की मौत को लेकर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं. अखिलेश यादव ने उन्हें कारोबार में नुक़सान होने के भी संकेत दिए हैं. सपा मुखिया ने प्रतीक के निधन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए इसके संकेत दिए थे. अखिलेश यादव कहा कि प्रतीक अपनी मेहनत से आगे बढ़ने चाहते थे. कभी-कभी कारोबार में नुक़सान हो जाता है. दो महीने पहले वो भी प्रतीक से मिले थे और उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और कारोबार पर ध्यान देने की सलाह दी थी.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]