अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा थाना ओबरा पर रिक्रूट आरक्षियों/महिला आरक्षियों को ब्रीफ व अर्दली रूम का आयोजन–

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा थाना ओबरा पर रिक्रूट आरक्षियों/महिला आरक्षियों को ब्रीफ व अर्दली रूम का आयोजन–

आज दिनांक 04.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार द्वारा थाना ओबरा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षी/महिला आरक्षियों की बैठक लेकर उन्हें बेहतर पुलिसिंग, आमजन के साथ विनम्र व्यवहार एवं ड्यूटी के प्रति सतर्क एवं जिम्मेदार रहने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान आरक्षीगण की आवासीय व्यवस्था, मेस, साफ-सफाई आदि का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक सुधार हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निरीक्षण के माध्यम से पुलिस कर्मियों को अनुशासन, कार्यकुशलता एवं जनसेवा के प्रति प्रेरित किया गया।

तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना ओबरा पर अर्दली रूम का आयोजन किया गया। अर्दली रूम के दौरान लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समस्त विवेचकों को लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण, जनशिकायतों के शीघ्र समाधान, वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा आईजीआरएस प्रकरणों के प्रभावी निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा से संबंधित मामलों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश प्रदान किए गए।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]