थाना ओबरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, काफी दिनों से फरार चल रहे 01 नफर वारण्टी/अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया

थाना ओबरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, काफी दिनों से फरार चल रहे 01 नफर वारण्टी/अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं फरार/वांछित अभियुक्तों तथा वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ओबरा श्री सदानन्द राय के नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 04.05.2026 को थाना ओबरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर काफी समय से फरार चल रहे वारण्टी/अभियुक्त अन्नु जायसवाल पुत्र प्रदीप जायसवाल निवासी डिग्री कॉलेज के पीछे, बाबा धुलाई सेंटर के सामने, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया।

उक्त अभियुक्त थाना ओबरा पर पंजीकृत मु0नं0-540/2012 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट से संबंधित है तथा लंबे समय से माननीय न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
अन्नु जायसवाल पुत्र प्रदीप जायसवाल निवासी डिग्री कॉलेज के पीछे, बाबा धुलाई सेंटर के सामने, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
01. उ0नि0 विष्णु प्रभा सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा ओबरा थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
02. हे0का0 अनिल गुप्ता, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]