तेज ट्रेलर ने साइकिल सवार को कुचला मौके पर दर्दनाक मौत।।

राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के शक्तिनगर वाराणसी मुख्य मार्ग पीडब्ल्यूडी मोड़ के पास सुबह लगभग 9:00 बजे के करीब दिन शनिवार एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने साइकिल सवार को कुचल दिया जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई ।मृतक की पहचान थाडेयूस कुजूर उम्र लगभग 58 वर्ष पुत्र फ्रांसिस कुजूर राजकिशन निवासी के रूप में हुई है जो अपने घर से पीडब्ल्यूडी मोड़ की तरफ जा रहा था । जानकारी के अनुसार मृतक थाडेयूस कुजूर साइकिल से राजकिशन अपने घर से पीडब्ल्यूडी मोड़ जा रहा था तभी पीडब्ल्यूडी मोड चिल्काटाड् बाजार के समीप पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया ट्रेलर नंबर,MP66ZC1135 टक्कर इतनी जबरदस्त थी की साइकिल सवार व्यक्ति पहिए के नीचे आ गया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रेलर को पकड़ना चाहा परंतु मौके से ट्रेलर चालक ट्रेलर को ले फरार हो गया ट्रेलर के फरार होते ही स्थानीय लोग मौके पे भीड़ की संख्या पर जमा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचित किया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया आरोपी चालक ट्रेलर ले फरार हो गया जिसे पुलिस ने दुधीचूआ बैरियर से ट्रेलर वह ड्राइवर को पकड़ लिया है। आए दिन हो रही इन दुर्घटनाओं ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। क्यों हो रहे हैं ये हादसे। कोल परिवहन और राख (फ्लाई,ऐश) वाली भारी वाहन ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी अब सवाल यह है कि आखिर कब तक यूं ही बेगुनाह लोग की जान जाती रहेगी ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई स्पीड कंट्रोल और नियमित चेकिंग ग्रामीण सड़कों पर भारी वाहन पर रोक लगनी चाहिए और वक्त है कि हम सब मिलकर आवाज़ उठाएं ।।
