ब्रेकिंग:बाइक सवार ने ट्रक चालक को मारा जोरदार टक्कर, बाइक से घसीट कर ट्रक चालक हुआ घायल

ब्रेकिंग:बाइक सवार ने ट्रक चालक को मारा जोरदार टक्कर, बाइक से घसीट कर ट्रक चालक हुआ घायल

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ

सोनभद्र (डाला) चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत मालोघाट टोल प्लाजा से 500 मीटर की दूरी पर लल्लू ढाबा के समीप ट्रक खड़ा कर चालक गाड़ी का गेट खोल उतर रहा था कि अचानक तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर जिससे ट्रक चालक बाइक से घसीट कर हुआ घायल।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम लगभग 9:00 बजे एक डाला से रेणुकूट की तरफ जा रही ट्रक चालक गाड़ी संख्या CG13/AE 9554 मालोघाट टोल प्लाजा के आगे महज 500 मीटर दूरी पर लल्लू ढाबा के समीप गाड़ी खड़ी कर गेट खोलकर उतर रहा था कि अचानक गुरमुरा से हाथीनाला की तरफ तेज गति से जा रहे UP64/BB0083 बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर जिससे ट्रक चालक बाइक से घसीट कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसी वक्त इत्तेफाक से फिल्मी अंदाज में पीछे से आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने घायल ट्रक चालक का मोबाइल छीनकर फरार हो गये। तब तक ढाबे पर उपस्थित कुछ लोगों ने टक्कर मारे बाइक सवार को पकड़ कर बाइक खड़ा करा लिये। ग्रामीणों की मदद से टोल प्लाजा एम्बुलेंस से गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक एवं मामूली चोटिल तीन बाइक सवारों को सीएससी चोपन भेजा गया‌। मोबाइल छीन कर फरार हुए अज्ञात बाइक सवारों एवं घायल ट्रक चालक का समाचार लिखे जाने तक नाम पता नहीं मालूम चल सका।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]