ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

म्योरपुर संवाददाता (अहमद राजा)
म्योरपुर (सोनभद्र)। क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान म्योरपुर निवासी भोला अग्रहरि पुत्र विजय अग्रहरि तथा लाल बाबू पुत्र भजन हलवाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद उनके एक दोस्त ने तत्काल दोनों घायलों को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।
