बी एम एस द्वारा डॉभीमराव अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन।।

राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक सोनभद्र (उ०प्र०)

बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 135वी०जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 17/04/2026 को संगठन कार्यालय कृष्ण शिला में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ बीना सोनभद्र की सभी परियोजनाओं ककरी ,बीना,खड़िया,कृष्ण शिला से इस आयोजन में पदाधिकारी एवं भारी संख्या में सदस्यगण उपस्थित हुए। ‌ ‌‌ इस कार्यक्रम में बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया गया और अन्य लोग बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए यह बताने की कोशिश किए कि भारत का संविधान अन्य देशों की अपेक्षा काफी लोकतांत्रिक है जिससे सभी जाति धर्मों के लोग भाई चारा से शांति पूर्वक जीवन निर्वाह कर रहे हैं यह संविधान की देन है। और भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ भी इसी रास्ते पर आगे बढ़ते हुए जो समाज के शोषित पीड़ित तबके के लोगो के बीच में जाकर कंबल कपड़ा और स्कूलों में भी जाकर बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करना।
कापी,किताब, साइकिल बांटना जो लोगों की समस्या है जिसको जो जरूरत है वह पूरा करने की कोशिश करता है यह देश का एक मात्र संगठन है और आगे भी बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलकर समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश मंत्री एवं कार्य समिति सदस्य मान अरुण दूबे एवं कंपनी कार्डिनेटर उमेश सिंह तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह और संचालन महामंत्री पवन कु शर्मा किए। कार्यक्रम में कंपनी बोर्ड मेंबर. पदाधिकारी , अध्यक्ष सचिव व अन्य सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]