प्राचीन हनुमान मंदिर पर कलेक्टर का सख्त रुख अतिक्रमण हटाने का निर्देश।।

राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक

सिंगरौली जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर का आज कलेक्टर गौरव बैनल ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर ट्रस्ट और समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर मंदिर की गतिविधियों, संचालन व्यवस्था और नवीनीकरण प्रस्तावों की गहन समीक्षा की।

कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ट्रस्ट से जुड़े सभी लंबित बायलॉज (Bylaws) की प्रक्रिया को तत्काल पूरा किया जाए, ताकि मंदिर प्रबंधन पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संचालित हो सके। साथ ही उन्होंने मंदिर की वित्तीय व्यवस्था में सुधार लाने पर भी जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर का सख्त रुख भी सामने आया।
उन्होंने उपखण्ड अधिकारी को मंदिर के आसपास हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए और कहा कि धार्मिक स्थल की गरिमा से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कलेक्टर ने आगे निर्देश देते हुए कहा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाए।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक निर्माण कार्य कराए जाएं।

त्योहारों के दौरान होने वाले कार्यक्रमों में भीड़ प्रबंधन और सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।

इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी सरेश जाधव, तहसीलदार सविता यादव सहित मंदिर समिति के सदस्य डॉ. डी.के. मिश्रा, राजाराम केशरी, मिथिलेश मिश्रा, शिवकुमार पाण्डेय, राजू गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कुल मिलाकर कलेक्टर के इस निरीक्षण के बाद साफ संकेत मिल गए हैं कि अब मंदिर प्रबंधन, व्यवस्था और अतिक्रमण के मामलों में प्रशासन एक्शन मोड में है।

Www.sanbhadratimes

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]