क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की जयंती

क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की जयंती

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

दुद्धी- संविधान के रचयिता भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती दुद्धी में धूमधाम से मनाई गई। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ दुद्धी द्वारा ब्लॉक संसाधन केंद्र के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ अशर्फी लाल ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर के बताए पदचिन्हों पर चले बीना सच्चे अर्थों में अनुयायी नहीं बना जा सकता। विशिष्ट अतिथि रंजना चौधरी ब्लॉक प्रमुख दुद्धी डॉ उमेश गोंड डॉ राजेश कुमार ने कहा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के शिक्षित हो संगठित बनो सहित बाबा साहब के ज्ञान के प्रकाश से आलोकित अपने मन वचन कर्म को परिमार्जित करने पर विस्तार से प्रकाश डाला। बाबा भीमराव अंबेडकर के जीवन पर बिरहा गायक द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जुबेर आलम जिला पंचायत सदस्य, खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम, डॉ अजय, ममता मौर्य, प्रभु सिंह कुशवाहा, डॉ मिथिलेश गौतम, नीरज कुमार कनौजिया, राजेश कनौजिया रहे। वहीँ कस्बा के वार्ड नं 3 व 4 में डॉ भीम राव अम्बेडकर के प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित कर कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में चेयरमैन कमलेश मोहन, राकेश आजाद ने डॉ आंबेडकर के विचारों पर प्रकाश डाला। वहीँ क्षेत्र के बिडर गांव में पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने डॉ अम्बेडकर जयन्ती कार्यक्रम को सम्बोधित कर उनके द्वारा लिखे गए संविधान पर चलने की बात कही। कार्यक्रम के पहले कार्यकर्ताओं ने बाइक जुलूस निकाला। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार ने डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित कर छात्रों को पुरस्कार वितरण किया। अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीतसिंह खरवार ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (आवासीय) में भारत रत्न डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के 135 वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]