अंबेडकर जयंती पर किसानों के लिए विशेष शिविर फार्मर रजिस्ट्री केवाईसी संपन्न
अंबेडकर जयंती पर किसानों के लिए विशेष शिविर फार्मर रजिस्ट्री केवाईसी संपन्न

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
बीजपुर(सोनभद्र):म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत नेमना में मंगलवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पंचायत भवन में एक विशेष शिविर का आयोजन कर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार किसानों की समस्याओं का निराकरण किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में कृषि अधिकारियों, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और ग्रामीणों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।जयंती समारोह के उपरांत,शासन की मंशा के अनुरूप किसानों के हित में फार्मर रजिस्ट्री और ई-केवाईसी हेतु शिविर लगाया गया।जिन किसानों की पीएम किसान सम्मान निधि की किस्तें तकनीकी कारणों या केवाईसी न होने की वजह से रुकी हुई थीं,उन्हें पुनःसुचारू रूप से शुरू कराना।शिविर के माध्यम से वृद्धावस्था पेंशन व अन्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की समस्याओं का भी मौके पर निस्तारण किया गया ताकि पात्र ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिल सके।शिविर में राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों ने बारी-बारी से किसानों के दस्तावेजों का सत्यापन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम गुर्जर कृषि विभाग रमेश कुमार लेखपाल संतोष कुमार यादव
पंचायत सचिव अरुण कुमार सिंह
पंचायत सहायक काजल गुप्ता
रोजगार सेवक राधेश्याम प्रजापत सफाई कर्मचारी नंदलाल सहित क्षेत्र के दर्जनों किसान उपस्थित रहे और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अपनी प्रक्रिया पूरी कराई।
