साइबर थाना सोनभद्र की बड़ी कार्यवाही — CSC आईडी के दुरुपयोग से ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद–सोनभद्र
दिनांक–13.04.2026

साइबर थाना सोनभद्र की बड़ी कार्यवाही — CSC आईडी के दुरुपयोग से ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

*प्रकरण:-* थाना रायपुर क्षेत्र के निवासी सुशील कुमार द्वारा शिकायत की गई थी कि उनके आधार एवं पैन कार्ड का दुरुपयोग कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा जन सेवा केंद्र (CSC) की आईडी बनाकर धोखाधड़ी की जा रही है, जिसके संबंध में उन्हें कर्नाटक प्रांत से नोटिस प्राप्त हुआ। इसी प्रकार थाना जुगैल क्षेत्र की निवासी सुनीता देवी द्वारा भी समान प्रकृति की शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए,जांच के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त प्रदीप कुमार पुत्र कन्हैया लाल निवासी थाना चोपन, जो एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है, द्वारा लोगों को पैसे जमा कराने के बहाने उनका CSC यूजर आईडी व पासवर्ड प्राप्त कर लिया जाता था तथा अपने साथियों के माध्यम से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नई आईडी तैयार कर साइबर धोखाधड़ी की जाती थी। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
01. प्रदीप कुमार पुत्र कन्हैया लाल निवासी थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तार करने वाली टीम-
01 प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी साइबर क्राइम थाना सोनभद्र ।
02 हे0का0 शिवन्दन सिंह साइबर क्राइम थाना सोनभद्र ।
03 का हृदेश यादव साइबर क्राइम थाना सोनभद्र ।
04 जय प्रकाश एस0ओ0जी0(स्वाट टीम) साइबर क्राइम थाना सोनभद्र

सोनभद्र पुलिस — साइबर अपराध के विरुद्ध सतर्क, सक्रिय एवं प्रतिबद्ध।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]