सिवाए चुनाव में 14 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, कल होगी जांच
सिवाए चुनाव में 14 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, कल होगी जांच
उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
दुद्धी- सिविल बार एसोसिएशन वर्ष 2026-27 हेतु नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 16 फॉर्म की बिक्री हुई। जिसमें 14 नामांकन पत्र दाखिल किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी/एल्डर कमेटी चेयरमैन राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन कुल 14 नामांकन फॉर्म जमा किए गए हैं, जिसमें अध्यक्ष पद हेतु रामलोचन तिवारी व शिवशंकर एडवोकेट शामिल हैं, वहीं सचिव पद हेतु अंजनी सिंह व ज्ञानी प्रसाद ने नामांकन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष 20 वर्ष से ऊपर सत्यनारायण यादव 10 वर्ष से ऊपर राजीव मिश्रा व रामलखन सिंह ने अपना- अपना नामांकन फॉर्म दाखिल किया है। इसके अलावा सहसचिव पुस्तकालय पद के लिए राहुल अग्रहरि कनिष्ठ उपाध्यक्ष अभिनय जायसवाल नामांकन किया। सह सचिव प्रशासन अभिनाथ यादव, गर्वर्निंग काउंसिल वरिष्ठ पद हेतु परमानंद व देवकुमार ने नामांकन दाखिल किया हैं। 9 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच व आपत्ति। 10 को नामांकन पत्रों की वापसी। 13 अप्रैल को मतदान सुबह 11 बजे से 3 बजे तक होगी। उसी दिन मतदान के बाद चार बजे मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी। इस दौरान इल्डर कमेटी चेयरमैन राकेश श्रीवास्तव के साथ सहायक पदाधिकारी मौजूद रहे।
फोटो कैप्सन- नामांकन दाखिल करते वरिष्ठ अधिवक्ता रामलोचन तिवारी

—————————————————
सीसी रोड के निर्माण में ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध, सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की मांग
दुद्धी- तहसील मुख्यालय के सटे दुद्धी-मलदेवा मार्ग की जर्जर स्थिति को देखते हुए, पीडब्लूडी विभाग द्वारा तीन मीटर चौड़ा व पांच सौ मीटर लम्बा सीसी सड़क का निर्माण कार्य हो रहा है। निर्माण कार्य के दौरान ग्रामीणों ने दर्जनों की संख्या में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ लवकुश प्रजापति, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल, दुद्धी बार अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय समेत सैकड़ो ग्रामीणों ने निर्माणाधीन सड़क के बीचों बीच खड़ा होकर निर्माण कार्य को रोकते हुए अनिमियता से बनाई जा रही सड़क का जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया और काम बन्द करा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क की मानक के अनुरूप चौड़ा नहीं बनाया जा रहा। मात्रा तीन मीटर चौड़ी सड़क सीसी होने से 7-8 इंच ऊंची हो रही है,सड़क किनारे ऊँचा किनारा होने से दोपहिया वाहन सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। तो वे निर्माण कार्य को आगे नहीं बढ़ने देंगे। गांव के बीच बीच मे अलग अलग जगह छोड़कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता शिवकुमार सिंह ने बताया ठेकेदार द्वारा कार्य योजना के तहत निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों के विरोध की जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में खामियां मिलने पर उचित कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर रामेश्वर राय, मनीष जायसवाल, दीपक कुमार, सोनू कुमार, चंदन गुप्ता,तबरेज अहमद गुड्डू सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।उधर प्रधान प्रतिनिधि की अगुवाई में दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम निखिल यादव से मुलाकात कर,सड़क चौड़ी बनाने की मांग की।जिसपर एसडीएम ने समस्या का समाधान न होने तक सड़क निर्माण कार्य रोकने की हिदायत कार्यदायी संस्था को दी है।
फोटो कैप्सन- सड़क का विरोध करते ग्रामीण
