थाना गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

थाना गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

कुँवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद जौनपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में दिनांक-30.03.2026 को थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबीर खास की सूचना के आधार पर मु0अ0सं0-103/2026 धारा 75/352/351(3) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त किशन कुमार पुत्र पन्नालाल निवासी असवारा थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। दिनांक-29.03.2026 को आवेदिका द्वारा पीड़िता के साथ आकर एक तहरीर दिया गया कि अभियुक्त द्वारा वादिनी की नाबालिक पुत्री को अकेला पाकर छेड़खानी करना व मना करने पर भद्दी भद्दी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-103/2026 धारा 75/352/351(3) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर बनाम किशन पुत्र पन्नालाल निवासी ग्राम असवारा थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर के पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तारी के दौरान मा0 सर्वोच्च व मानवाधिकारी के आदेश निर्देश का पालन किया गया। अभियुक्त को थाना स्थानीय पर लाकर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. किशन कुमार पुत्र पन्नालाल निवासी असवारा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 20 वर्ष
आपराधिक इतिहास –
1.मु0अ0सं0 103/2026 धारा 75/352/351(3) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर ।
2.मु0अ0सं0 129/25 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार सिंह थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
2.हे0का0 उमाकान्त गौतम थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
3.हे0का0 शशि गौतम थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]