थाना नेवढिया पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 देशी तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस बरामद।
दिनांक-27.03.2026
थाना नेवढ़िया, जनपद जौनपुर।
थाना नेवढिया पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 देशी तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस बरामद।
श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं श्रीमान् क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष श्री राजाराम द्विवेदी के नेतृत्व में दिनांक-26.03.2026 को थाना नेवढिया पुलिस टीम द्वारा रात्रि गश्त / चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर गुलाब पटेल की चाय की दुकान के सामने नीम के पेड़ के पास वहद ग्राम सीतमसराय से एक शातिर अभियुक्त के कब्जे से 01 देशी तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
1. भोथू उर्फ सतीश शर्मा पुत्र मुरली शर्मा निवासी ग्राम उसराव मडैया थाना नेवढ़िया जिला जौनपुर।
अपराधिक इतिहास–
1.मु0अ0सं0 46/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नेवढ़िया जिला जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 श्री शिवभंजन प्रसाद थाना नेवढ़िया जिला जौनपुर।
2. हे0का0 दीनानाथ भाष्कर थाना नेवढ़िया जिला जौनपुर।
3. हे0का0 सुरेश यादव थाना नेवढ़िया जिला जौनपुर।
