थाना सिंगरामऊ पुलिस टीम द्वारा पुलिस टीम पर फायर करने वाले अभियुक्त को तंमचा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार-

थाना सिंगरामऊ पुलिस टीम द्वारा पुलिस टीम पर फायर करने वाले अभियुक्त को तंमचा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार-

श्री कुंवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गरिफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सिंगरामऊ पुलिस टीम चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/संदिग्ध वाहन में कस्बा सिंगरामऊ में मौजूद थी कि हरिहरपुर रेलवे क्रासिंग के पास एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया, जैसे ही उस व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया कि तभी पुलिस टीम को देखकर वह व्यक्ति अचानक पीछे मुडकर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए भागने लगा। व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा घेर कर पकड़ लिया गया। पकडे गये व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम धीरज कुमार मोदनवाल पुत्र मदनलाल निवासी दानूपुर थाना रानीगजं जनपद बताया। जिसके पास से एक तमंचा .315 बोर मय एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्त को उसके द्वारा किये अपराध का बोध कराते हुये समय 05.35 बजे गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-34/26 धारा-109(1) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर पर पंजीकृत करते हुये आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय जौनपुर भेजा जा रहा है।
अभियुक्त का विवरण-
धीरज कुमार मोदनवाल पुत्र मदनलाल मोदनलाल निवासी दानूपुर थाना रानीगजं जनपद प्रतापगढ।

बरामदगी का विवरण-
एक तंमचा .315 बोर मय एक खोखा कारतूस.315 बोर।

अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0-56/19 धारा-323/504/506 भादवि थाना सिंगरामऊ जौनपुर।
2.मु0अ0सं0-60/20 धारा-395/412/120 बी भादवि थाना पवारा जौनपुर।
3.मु0अ0सं0-64/20 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना पवारा जौनपुर।
4.मु0अ0सं0-88/20 धारा-3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर अधिनियम थाना पवारा जौनपुर।
5.मु0अ0सं0-34/26 धारा-109(1) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिंगरामऊ जौनपुर।

पुलिस टीम का विवरण-
1.उ0नि0 राजेश राम, थाना सिंगरामऊ जौनपुर ।
2.हे0का0 विश्वेष द्विवेदी, थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर।
3.का0 अभिषेक सिंह, थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर।
4.का0 रजत पाण्डेय, थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर।
5.का0 रोहित चौहान, थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]