बीजपुर पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में वांछित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद

थाना – बीजपुर, जनपद सोनभद्र
दिनांक – 26.03.2026बीजपुर पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में वांछित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामदपुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बीजपुर श्री राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बीजपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 25.03.2026 को उ0नि0 श्रवण कुमार यादव मय हमराह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम सिरसोती स्थित बरन नदी जाने वाले मार्ग के पास से मु0अ0सं0- 32/2026 धारा 105 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त कन्हैया पुत्र केवल राम (उम्र 35 वर्ष) निवासी ग्राम कुसमहा थाना म्योरपुर, हाल पता ग्राम सिरसोती टोला महुआवारी थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र को समय करीब 19:20 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सब्बल (आलाकत्ल) बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे मा0 न्यायालय भेजा गया है।*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
कन्हैया पुत्र केवल राम (उम्र 35 वर्ष) निवासी ग्राम कुसमहा थाना म्योरपुर, हाल पता ग्राम सिरसोती टोला महुआवारी थाना बीजपुर जनपद सोनभद्रबरामदगी का विवरण-
सब्बल (आलाकत्ल) बरामदगिरफ्तारी करने वाली टीम:-
1. श्री राजेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष बीजपुर जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 श्रवण कुमार यादव थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 भानू प्रताप सिंह यादव थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
4. का0 कृष्ण कुमार गुप्ता थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]