प्रीतनगर मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क व कौम की सलामती के लिए मांगी गई दुआएं
प्रीतनगर मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क व कौम की सलामती के लिए मांगी गई दुआएं।
संवाददाता -सद् दाम कुरैशी
चोपन/सोनभद्र – नगर के प्रीतनगर मस्जिद में बुधवार की देर शाम हाफीज व कारी गुलाम रब्बानी ने तरावीह मुकम्मल कराई वहीं
तरावीह मुकम्मल होने के बाद प्रीतनगर मस्जिद में सभी मुस्लिम बन्धुओ ने गुलाम रब्बानी का इस्तकबाल किया तत्पश्चात गुलाम रब्बानी ने फरमाया कि रमजान उल मुकद्दस का महीना बड़ा बरकती महीना होता है। इसमें हम सब जितनी इबादत करें उतनी कम है। इस पाक महीने में कुरान की तिलावत ज्यादा से ज्यादा करें और अल्लाह हमें कुरान सुनाने की और सुनने की तौफीक अता फरमाए। वहीं हाजी वकील अहमद ने बयान करते हुए फरमाया कि इस खास महीने मे मुसलमान अल्लाह के बंदे ज्यादा से ज्यादा रोजे रखे और इस वक्त हमारा अल्लाह तआला सख्त इम्तिहान ले रहा है। जो भी मुसलमान बंदा इतनी शिद्दत से गर्मी में रोजे रखता है अल्लाह तआला उसकी हर जायज मुरादें पूरी कर देता है और उसके गुनाह माफ कर दिए जाते है। रमजानुल मुकद्दस का पाक महीना बड़ा बरकत वाला महीना होता है । इस महीने में अल्लाह रब्बुल इज्जत रोजेदारों के ऊपर बेशुमार रहमते नाजिल फरमाता है। इस प्रोग्राम का सफल संचालन रिजवान अहमद ने किया। इस खास मौके पर अब्बास खान , शकील अहमद,रहीस खान,डां फैज अहमद,इरसाद अहमद, सुफियान अहमद, एहसान अहमद, जाकिर अंसारी,शाकीब खान,इमरान अहमद, जावेद खान,करिमुल्लाह,बदरूल अंसारी फिरोज अंसारी सहित सैंकड़ों की संख्या में मुस्लिम बन्धु मौजूद रहे।
