नवानगर पुलिस की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही

नवानगर पुलिस की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही

*पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर सुश्री रोशनी पटेल के नेतृत्व में थाना नवानगर पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर सहित अवैध रेत जप्त की गई है।*

*घटना का विवरण* – दिनांक 10.03.2026 को थाना नवानगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जरहा की ओर से एक नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत लोड कर कन्वेयर बेल्ट नौगढ़ की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर वाहन को रोककर जांच की गई, जिसमें ट्रैक्टर चालक इन्द्रेश कुमार शाह पिता राजेश कुमार शाह उम्र 20 वर्ष निवासी बेलबार थाना लंघाडोल जिला सिंगरौली द्वारा अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाया गया। पुलिस द्वारा नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर (डीआई-35 सोनालिका इंटरनेशनल) मय अवैध रेत लोड सहित कुल लगभग 2,05,000 रुपये कीमत का मशरुका जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना नवानगर में अपराध क्रमांक 0045/2026 धारा 303(2), 317(5) BNS एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम तथा 130/177(3) मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

*सराहनीय भूमिकाः-* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थान नवानगर निरीक्षक डॉ. अनिल कुमार पटेल, उप.निरी.सूर्यपाल सिह सउनि डॉ. अजीत सिंह, प्र.आर.149 मोहित सिह, प्रधान आरक्षक 305 प्रवीण सिंह, आरक्षक 570 दिलीप धाकड़,आर.597 विकास तोमर एवं आरक्षक 82 अमृत राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]