अभिनंदन एवं सम्मान समारोह संपन्न

अभिनंदन एवं सम्मान समारोह संपन्न
बीना | 28 फरवरी 2026

संवाददाता राजू यादव

बीना क्षेत्र में आज ऑफिसर्स क्लब, बीना में गरिमामय अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें फरवरी माह में सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री आर.के. सिंह, जिनका आज स्वयं का सेवानिवृत्ति दिवस भी था। समारोह स्टाफ अधिकारी (मा.स.) मो. शहबाज के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर निम्न सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया—

श्री आर.के. सिंह, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, बीना
श्री बाबू चंद्र दास, सहायक अभियंता (खनन)
श्री अशोक कुमार सिंह, वरीय ओवरमैन
श्री मकल्लू, ट्रांसपोर्ट सुपरवाइजर
श्री सुरेश प्रताप सिंह, डोजर ऑपरेटर
श्री गौरीशंकर चौहान, चालक
श्री बिंदु प्रसाद साहू, सामान्य सहायक
श्री राधेश्याम साहू, केबल मैन

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री सिंह ने सभी कर्मियों के समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, समृद्ध एवं सक्रिय भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने सेवांत वित्तीय प्रबंधन एवं जीवन के नए चरण को सकारात्मक दृष्टिकोण से अपनाने संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए।

आज के कार्यक्रम में श्री दीपक सक्सेना क्षेत्रीय महाप्रबंधक जयंत क्षेत्र, CMOAI के जनरल स्क्रेटरी श्री सर्वेश सिंह की विशेष उपस्थिति रही।
श्रम संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखते हुए सेवानिवृत्त साथियों के योगदान को सादर स्मरण किया। समारोह का विशेष आकर्षण रहा सेवानिवृत्त कर्मियों द्वारा साझा किए गए अनुभव, जिनमें संस्था के प्रति आत्मीयता, गर्व और कृतज्ञता स्पष्ट रूप से झलकी।
कार्यक्रम में विभागाध्यक्षगण, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर अपने प्रिय साथियों को भावभीनी विदाई दी।
बीना परिवार की ओर से सभी सेवानिवृत्त साथियों, के उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]