पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार
पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिनांक-26.02.2026
कार्यालय जौनपुर
थाना मुगराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा 50,000 रुपये का इनामी 01 अभियुक्त को 01 तमन्चा व एक कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुँवर अनुपम सिंह द्वारा शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में, थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा थानाध्यक्ष श्री मिथिलेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में सुरागरसी पतारसी के दौरान मुखबीर खास की सूचना पर थाना अलीगंज जनपद चन्दौली पर पंजीकृत अभियोग में 50,000 रुपये का इनामी अभियुक्त सोनू पुत्र अली मोहम्मद नि0 सतहरिया थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 25 वर्ष को एक देशी तमन्चा व एक जिन्दा कारतूस .12 बोर के साथ दिनांक 26.02.2026 को कृष्णा कोल्ड स्टोरेज सतहरिया के पास से हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 44/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवऱण-
1. सोनू पुत्र अली मोहम्मद नि0 सतहरिया थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास–
1. मु0अ0सं0 044/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
2. मु0अ0सं0 0217/2023 धारा 3/5A/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम उत्तर प्रदेश एवं 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम, 1960 थाना अली नगर जनपद चंदौली
3. मु0अ0सं0 0108/2024 धारा 3(1) उ० प्र० गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 थाना अली नगर जनपद चंदौली
बरामदगी का विवरण–
1. एक तमंचा .12 बोर व एक कारतूस 12 बोर
ईनाम धनराशि– 50,000 रुपये
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष श्री मिथिलेश कुमार तिवारी थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
2. उ0नि0 श्री गंगासागर मिश्र चौकी इंचार्ज सतहरिया थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
3. हे0का0 धर्मेन्द्र सिंह थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
4. का0 राजा भईया यादव थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
5. का0 गोविन्द चौहान थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
6. का0 सतेन्द्रशाह थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
7. का0 पंकज मिश्रा थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
ADG Zone Varanasi
UP Police
