एकलव्य मैदान ककरी में स्व शैलेन्द्र कुमार मरकाम क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
एकलव्य मैदान ककरी में स्व शैलेन्द्र कुमार मरकाम क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

क्राइम न्यूज़ संवाददाता राजू यादव
ककरी, स्व.शैलेन्द्र कुमार मरकाम स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन एकलव्य मैदान ककरी में 23 से 26 मार्च तक किया गया।
यह प्रतियोगिता स्व शैलेन्द्र कुमार मरकाम की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित की गई
इस प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया: E &M 11, Mining 11, Excvation 11 और Office 11।
प्रतियोगिता में Excvation 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। वहीं, Mining 11 ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपने कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने भी मैचों का आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों ने सभी जे सी सी सदस्यों ,अन्य संगठन पदाधिकारियों, प्रतिभागियों, दर्शकों और सहयोगियों का धन्यवाद किया।
विजेता टीम: Excvation 11
उपविजेता टीम: Mining 11
आयोजक
मित्र मंडली ककरी
