माननीय जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) बस्ती का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया

दिनांक 26.02.2026 जनपद सिद्धार्थनगर

माननीय जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) बस्ती का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।

आज दिनांक 26.02.2026 को माननीय जनपद न्यायाधीश जनपद सिद्धार्थनगर, जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा संयुक्त रूप से सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) बस्ती जनपद बस्ती का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान वहां रह रहे किशोरों की सुरक्षा, आवासीय व्यवस्था, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधा, शिक्षा एवं पुनर्वास संबंधी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया । अधिकारियों द्वारा संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि संप्रेक्षण गृह में रह रहे प्रत्येक किशोर के साथ संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार सुनिश्चित किया जाए । उनकी शिक्षा, कौशल विकास एवं मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि उनके सफल पुनर्वास में कोई बाधा न आए । निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की जांच भी की गई तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए तथा साफ-सफाई की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी प्रदान किए गए ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]