थाना सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म करने व सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने से सम्बन्धित अभियोग में वाँछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

दिनांक- 26.02.2026
थाना सुजानगंज, जनपद जौनपुर।

थाना सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म करने व सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने से सम्बन्धित अभियोग में वाँछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुँवर अनुपम सिंह द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्वेक्षण में थानाध्यक्ष सुजानगंज के नेतृत्व में व0उ0नि0 बृजेश मिश्र मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-52/2026 धारा 69/351(2) बीएनएस व 67 आई0टी0एक्ट व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट थाना सुजानगंज जौनपुर में वांछित अभियुक्तगण 1. कल्याण पटेल पुत्र विजय बहादुर नि0ग्राम नदान थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर को दिनांक 26.02.2026 को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कार्यवाही के उपरांत अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. कल्याण पटेल पुत्र विजय बहादुर नि0ग्राम नदान थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. व0उ0नि0 बृजेश मिश्र थाना सुजानगंज जौनपुर।
2. हे0का0 अश्वनी पाण्डेय थाना सुजानगंज जौनपुर।
3. का0 शुभम सिंह थाना सुजानगंज जौनपुर।
4. का0 सुदीप सिंह थाना सुजानगंज जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]