थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा अपहरण/बहला-फुसलाकर ले जाने के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा अपहरण/बहला-फुसलाकर ले जाने के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद-

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण – थाना पन्नूगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 142/2025 धारा 137(2) बीएनएस में विवेचना के दौरान अपहृत/पीड़िता की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। विवेचना के क्रम में साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 87 बीएनएस की बढ़ोत्तरी पाई गई।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में दिनांक 25.02.2026 को थाना पन्नूगंज पुलिस को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मुकदमे से संबंधित अभियुक्त अभिषेक कुमार एवं पीड़िता पटना तिराहा बस स्टैण्ड के पास किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं। उक्त सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मुखबिर द्वारा इशारा कर बताए जाने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।अभियुक्त अभिषेक कुमार पुत्र मनोज धांगर निवासी ग्राम करौदिया थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 19 वर्ष को मौके से समय करीब 06.35 बजे गिरफ्तार कर पीड़िता/ अपह्रता को सकुशल बरामद किया गया। अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही प्रचिलत है।

पूछताछ का विवरण-अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह पीड़िता को बहला-फुसलाकर शादी करने की नीयत से चेन्नई लेकर गया था तथा परिजनों द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने की जानकारी होने पर वापस ला रहा था कि पुलिस के द्वारा पकड़ लिए गए।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
अभिषेक कुमार पुत्र मनोज धांगर निवासी ग्राम करौदिया थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 19 वर्ष।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
उ0नि0 सदरूज्जमा सिद्दीकी, थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र
का0 ओमप्रकाश सिंह यादव, थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र
म0का0 अंजली सरोज, थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र

जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]