थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा 05 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा 05 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के कुशल निर्देशन में थाना पन्नूगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 25.02.2026 को रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा बेलखुरी मोड़ से लगभग 100 मीटर पहले पुलिया के पास, ग्राम बेलखुरी क्षेत्र में एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक बोरी में रखा लगभग 05 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। उक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को समय करीब 00:06 बजे गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मु0अ0सं0 36/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट अभियोग पंजीकृत करते हुए माननीय न्यायालय, सोनभद्र के समक्ष रवाना किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*
संजय डोम पुत्र स्व0 लालता प्रसाद डोम, निवासी वार्ड नं0 13 अम्बेडकर नगर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, हाल पता पेट्रोल पंप के सामने ग्राम चतरा थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 30 वर्ष।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास –
1. मु0अ0सं0 36/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना पन्नूगंज, सोनभद्र।
2. मु0अ0सं0 54/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना पन्नूगंज, सोनभद्र।
3. मु0अ0सं0 256/2017 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र।
4. मु0अ0सं0 410/2017 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र।
5. मु0अ0सं0 318/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र।
6. मु0अ0सं0 514/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र।
7. मु0अ0सं0 509/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र।
बरामदगी का विवरण –
लगभग 05 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1. प्र0नि0 कुमुद शेखर सिंह, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 परवेज खान, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 राघवेंद्र सरकार, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र।
4. का0 दीपक गिरि, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी है।
