शक्तिनगर में 17 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सीलिंग की पाइप में लगाया फंदा

शक्तिनगर में 17 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सीलिंग की पाइप में लगाया फंदा

क्राइम न्यूज़ ब्यूरो राजू यादव

शक्तिनगर,सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई। बस स्टैंड काली मंदिर स्थित महात्मा गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल के पास 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान अरशद अंसारी (पुत्र इम्तियाज अंसारी) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरशद अंसारी ने अपने घर के अंदर सीलिंग में लगी पाइप में तार का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि जब उसके पिता रात लगभग 10:00 बजे ड्यूटी से घर लौटे और दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई, तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो पुत्र को फंदे से लटका पाया।
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पाकर शक्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और खिड़की तोड़कर दरवाजा खुलवाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक तौर पर शव को एनटीपीसी संजीवनी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया, तत्पश्चात पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेजा गया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]