थाना अनपरा पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 1.174 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद
थाना अनपरा पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 1.174 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
उक्त अभियान के अंतर्गत थाना अनपरा पुलिस द्वारा आज दिनांक 23.02.2026 को मु0अ0सं0- 12/2026 धारा 8/20/29 NDPS Act से संबंधित वांछित अभियुक्त जगरनाथ पुत्र जगेश्वर, उम्र करीब 54 वर्ष, निवासी वार्ड नं0 02 भगत सिंह नगर डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 1.174 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना अनपरा पर मु0अ0सं0 39/2026 धारा 8/20 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
जगरनाथ पुत्र जगेश्वर, निवासी – वार्ड नं0 02 भगत सिंह नगर डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
01- उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
02- उ0नि0 मयाशंकर सिंह, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
03- का0 अजीत यादव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
