थाना सरई पुलिस व्दारा “आपरेशन मुस्कान ” के तहत अपह्रता बालिका को 72 घंटे के अन्दर किया दस्तयाव परिवारजनो के चेहरो पर लौटी मुस्कान
थाना सरई पुलिस व्दारा “आपरेशन मुस्कान ” के तहत अपह्रता बालिका को 72 घंटे के अन्दर किया दस्तयाव परिवारजनो के चेहरो पर लौटी मुस्कान

◆पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन मुस्कान में अधिक से अधिक दस्तयावी हेतु निर्देश प्राप्त होने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, सिंगरौली श्री मनीष खत्री (भापुसे), श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सिगरौली श्री सर्वप्रिय सिन्हा (भापुसे) ,के निर्देशन व एसडीओपी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी के कुशल मार्गदर्शन पर प्रभारी थाना प्रभारी सरई उप निरीक्षक सूरज सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर नाबालिक बालिका को दस्तयाव किया गया है ।
◆दस्तयाव बालिका के परिवर्तित नाम 1. सुनीता खैरवार उम्र 14 वर्ष
◆ प्रेस न्यूज़ का शीर्षक – अपह्रता नाबालिक बालिका को सरई पुलिस ने किया दस्तयाव ।
◆अपराध क्रमांक – 85/2026 धारा- 137(2) बी एन एस ।
◆घटना विवरण दिनाँक – दिनांक 15.02.2026 को फरियादी संतोष कुमार सिंह खैरवार पिता शिव चरण सिंह खैरवार उम्र 35 वर्ष सा0 खनुआखास थाना सरई जिला सिंगरौली का उपस्थित थाना आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 14.02.2026 को मै सुबह काम करने चला गया था घर मे मेरी पत्नी बुधनी देवी सिंह एवं मेरी लडकी उम्र 14 वर्ष की घर मे थी । जब मै समय करीबन 07.00 बजे वापस घर आया तो देखा की लडकी घर मे नही दिख रही थी तौ अपनी पत्नी से पूंछा की लडकी कहां गई है दिख नही रही है तब मेरी पत्नी बताई कि शाम 06.00 बजे घर से विना बताये कही चली गई है तब लडकी की पता तलाश पास पडोस एवं नात रिस्तेदारी मे किया किन्तु कोई पता नही चला । फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 85/2026 धारा 137(2) बी एन एस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया दौरान विवेचना अपहृता बालिका की खोज तलाश की गई जो मुखविर की सूचना व तकनीकी के माध्यम से अथक प्रयास के बाद अपहृता नाबालिक बालिका को सकुशल दस्तयाव किया जाकर परिजनो को सुपुर्द किया गया ।
◆सराहनीय भूमिका – उप निरी. सूरज सिंह ,सउनि उपेन्द्र सिंह भदौरिया, सउनि संतोषी सिंह, प्र आर. हरि भजन सिंह , प्रआर राम निरंजन वैश्य, आर. तेजभान सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
