थाना पन्नूगंज की साइबर टीम द्वारा आवेदक की फ्राड हुई सम्पूर्ण धनराशि 2,10,000/-रुपये उसके मूल खाते मे कराया गया वापस-
थाना पन्नूगंज की साइबर टीम द्वारा आवेदक की फ्राड हुई सम्पूर्ण धनराशि 2,10,000/-रुपये उसके मूल खाते मे कराया गया वापस-

आवेदक अभिषेक मिश्रा निवासी रामगढ़ थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र से साइबर फ़्रॉड द्वारा 2,10,000₹ का फ़्रॉड कर लिया गया था। जिसमें थाना पन्नूगंज की साइबर टीम द्वारा त्वरीत कार्यवाही करते हुए आवेदक कि सपूर्ण धनराशि वापस करायी गयी।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे एंव अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज श्री कुमुद शेखर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना पन्नूगंज की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की फ्राड हुई धनराशि को सम्बन्धित खाते में होल्ड कराया गया तथा NCRP पोर्टल से ट्रांजैक्शन से सम्बन्धित आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर सम्बन्धित बैंक को ईमेल/पत्राचार करके आवेदक की फ्राड हुई सम्पूर्ण धनराशि ₹2,10,000/- को आवेदक के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया ।
धनराशि वापस कराने वाली टीमः-
01. श्री कुमुद शेखर सिंह , प्रभारी निरीक्षक थाना पन्नूगंज सोनभद्र ।
02. का0 शिवशंकर कुमार सिंह , साइबर हेल्प डेस्क थाना पन्नूगंज सोनभद्र।
03. म0का0 कात्यायनी सिंह थाना पन्नूगंज सोनभद्र ।
नोटः- किसी अज्ञात व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड,पासपोर्ट या किसी परिचित का नाम/ मोबाइल नंबर एवं बैंकिग सुरक्षा हेतु अपना अकाउंट नंबर, नेट बैंकिंग की जानकारी, पासवर्ड, ओटीपी शेयर न करें।
साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल या नजदीकी थाने पर रिपोर्ट या cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर तुरन्त शिकायत दर्ज करायें।
