थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा आवदेक की फ्राड हुई धनराशि कुल 57,365/- रुपये उसके मूल खाते मे कराया गया वापस-
थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा आवदेक की फ्राड हुई धनराशि कुल 57,365/- रुपये उसके मूल खाते मे कराया गया वापस-

आवेदक गौशल खां पुत्र रशीद खां निवासी सुईयाचट्टान सलखन थाना चोपन जनपद सोनभद्र के साथ दिनांक 27.12.2025 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा यूपीआई के माध्यम से 1,21,000/- रुपये का फ्राड कर लिया गया था, जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंम्बर 1930 व साइबर क्राईम पोर्टल (cybercrime.gov.in) के माध्यम से शिकायत दर्ज करायी थी ।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे एंव अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन श्री अखिलेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व मे थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की फ्राड हुई कुल धनराशि में से 57,365/- रुपये को सम्बन्धित खाते में होल्ड कराया गया तथा NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके संबन्धित बैंक शाखा को जरिये ईमेल पत्राचार करके फ्राड खाते में होल्ड कुल धनराशि 57,365/- रुपये आवेदक के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया ।
धनराशि वापस कराने वाली टीमः-
01. श्री अखिलेश मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन सोनभद्र
02. म0का0 प्राची शुक्ला, साइबर हेल्प डेस्क थाना चोपन सोनभद्र
03. म0का0 शैलजा सिंह साइबर हेल्प डेस्क थाना चोपन सोनभद्र ।
नोटः- साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल या नजदीकी थाने पर रिपोर्ट या cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर तुरन्त शिकायत दर्ज करायें।
